दर्दनाक हादसा: पिंचर वाला टायर बदल रहा था, पीछे से ट्रक ने उड़ाया, मौत

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। सड़क किनारे पिकअप का पिंचर वाला टायर बदल रहे चालक को एक ट्रक ने उड़ा दिया। हादसे में घायल युवक का कई दिन से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी जान चली गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सरिया निवासी 60 वर्षीय नन्हे सिंह पुत्र श्री राम
 | 
दर्दनाक हादसा: पिंचर वाला टायर बदल रहा था, पीछे से ट्रक ने उड़ाया, मौत

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। सड़क किनारे पिकअप का पिंचर वाला टायर बदल रहे चालक को एक ट्रक ने उड़ा दिया। हादसे में घायल युवक का कई दिन से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी जान चली गई।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सरिया निवासी 60 वर्षीय नन्हे सिंह पुत्र श्री राम ड्राइवर थे। उनके भाई प्रेम पाल ने बताया कि नन्हे सिंह पिकअप चलाते थे। 15 जनवरी को वह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे।

बिथरी चैनपुर के रजऊ बाईपास पर उनकी गाड़ी पिंचर हो गई। वह सड़क किनारे गाड़ी रोकने के बाद उसका पहिया बदलने लगे। तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक का पीछा किया तब उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके घर वालों को सूचना दी। कई दिनों तक चले इलाज के बाद बीती रात उसने दम तोड़ दिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक 5 बच्चों का पिता था। उसकी पत्नी का नाम बेला देवी है।