विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने की ये घोषणा

न्यूज टुडे नेटवर्क, नई दिल्ली। देश के आधा दर्जन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी 6 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाग लेगी। आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा
 | 
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने की ये घोषणा

न्यूज टुडे नेटवर्क, नई दिल्ली। देश के आधा दर्जन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी 6 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाग लेगी। आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष  और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा  कि जनता भाजपा और क्षेत्रीय दलों की जातिगत राजनीति से तंग आ चुकी है।

उन्होंने केंद्र की  भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों और काले कानूनों के कारण आज देश में बड़े आंदोलन जुड़े हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकारों को आम जनता की जरूरत है। बिजली,  पानी, शिक्षा को लेकर  काम करने की जरूरत है लेकिन सरकारें अपने निजी एजेंटों पर काम कर रही हैं जिससे  जनता बेहाल है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने  आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए  सफल नीतियां बनाईं जिनका परिणाम ये है कि दिल्ली की जनता ने अपने हितों के लिए आम आदमी पार्टी को चुना। केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की जनता को भी  अपने हक लेने का पूरा अधिकार है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव  के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पार्टी अगले दो सालों में होने वाले छह राज्यों के विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यूपी,  उत्तराखंड,  पंजाब,  गोवा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने ये घोषणा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की है।