5 फिट की महिला जो अब रह गई सिर्फ 2 फिट की, जानिए क्यों घट रहा उसका लगातार कद

कानपुर न्यूज टुडे नेटवर्क : दुनिया भर से रोजाना ही तमाम सारे हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते। ताजा मामले आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लंबाई हर साल खुदबखुद घटती जा रही है। जी हाँ, एक महिला एक हादसे का शिकार होने के बाद उसकी
 | 
5 फिट की महिला जो अब रह गई सिर्फ 2 फिट की, जानिए क्यों घट रहा उसका लगातार कद

कानपुर न्यूज टुडे नेटवर्क : दुनिया भर से रोजाना ही तमाम सारे हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते। ताजा मामले आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लंबाई हर साल खुदबखुद घटती जा रही है। जी हाँ, एक महिला एक हादसे का शिकार होने के बाद उसकी लम्बाई लगातार घटती जा रही है और अब सिर्फ वह 2 फीट रह गई हैं। तो आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ इस महिला के साथ।

पिछले 25 साल से घट रही लंबाई

कानपुर की एक महिला इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह महिला अपने घटते हुए कद को लेकर सुर्खियों में है। कानपुर के धरऊ गांव निवासी शांति देवी का कद पिछले 25 साल से घट रहा है। आप जानकर हैरान रह जायेंगे कि 25 साल पहले शांति देवी की लंबाई सवा पांच फीट थी जो कि अब मात्र 2 फीट रह गई है।

5 फिट की महिला जो अब रह गई सिर्फ 2 फिट की, जानिए क्यों घट रहा उसका लगातार कद

ये है पूराम मामला

25 वर्ष पूर्व शांति की लंबाई सवा 5 फीट थी जो कि अब मात्र 2 फीट रह गई है। बता दें कि 25 साल पहले उसके घर के बाहर से छप्पर रखा जा रहा था। वो एवं घर के दूसरे लोग ये काम कर रहे थे, तभी छप्पर की एक धन्नी सरक गई व पूरा छप्पर ही शांति के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
उपचार के पश्चात वह ठीक तो हो गई किन्तु हादसे के 3 माह बाद उसकी हड्डियों में तेज दर्द होने लगा। फिर धीरे-धीरे उसका कद घटना प्रारम्भ हो गया। 4 माह में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई। परिवार वालों ने उसे अनेक चिकित्सकों को दिखाया किन्तु कुछ भी लाभ नहीं हुआ। अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है।