एक अनोखा गांव – जहां महिलाओं को बच्चा पैदा करने पर है पांबंदी, मिलती है ये सजा

आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं, जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। आपको बता दें, देश में एक ऐसा भी गाव है जहां बच्चा पैदा करने वालो को सजा दी जाती है। इसका कारण जानकर भी आप चौंक जायेंगे कि ऐसा क्यों होता है। तो चलिए आपको बता देते हैं
 | 
एक अनोखा गांव – जहां महिलाओं को बच्चा पैदा करने पर है पांबंदी, मिलती है ये सजा

आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं, जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। आपको बता दें, देश में एक ऐसा भी गाव है जहां बच्चा पैदा करने वालो को सजा दी जाती है। इसका कारण जानकर भी आप चौंक जायेंगे कि ऐसा क्यों होता है। तो चलिए आपको बता देते हैं क्या कारण है इसके पीछे का।

एक अनोखा गांव – जहां महिलाओं को बच्चा पैदा करने पर है पांबंदी, मिलती है ये सजा

गांव का मंदिर हो जाएगा अपवित्र

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से महज 72 किलोमीटर दूर राजगढ़ जिले में स्थित सांका जागीर गांव की परंपरा बड़ी दिलचस्प है। यहां की आबादी करीब 1200 लोगों की है। पिछले 50 साल से गांव के अंदर किसी महिला ने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। इसकी वजह एक अंधविश्वास है। यहां जब किसी महिला की डिलिवरी होने वाली होती है, तो उन्हें गांव से बाहर ले जाया जाता है। बाहर या शहर में ही महिला की डिलिवरी कराई जाती है। गांव वाले मानते हैं कि अगर गांव में बच्चे होंगे तो वहां का श्याम मंदिर अपवित्र हो जाएगा। यही कारण है कि इसमें कोई बच्चा पैदा नहीं होता।

एक अनोखा गांव – जहां महिलाओं को बच्चा पैदा करने पर है पांबंदी, मिलती है ये सजा

गांव वालों का ये है कहना

अगर कोई आपातकालीन स्थिति आ जाती है, तो ग्रामीण खेत में डिलिवरी कराते हैं। युवा सरपंच नरेंद्रसिंह गुर्जर मैटरनिटी होम शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ डिलिवरी के सारे साधन गांव में ही उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। लगातार 35 साल तक सरपंच रहे मांगीलाल सिंह बताते हैं, ‘हमने नहीं देखा कि किसी भी महिला ने यहां बच्चे को जन्म दिया हो। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी की तारीख के एक हफ्ते पहले खेतों में बनी झोंपड़ी में शिफ्ट कर दिया जाता था।

गांव के बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि यदि किसी का बच्चा गांव में पैदा होता है तो वह विकलांग हो जाएगा या फिर उस परिवार पर मुसीबतें टूट पड़ेंगी।