एक मोर पंख आपकी कई समस्याओं का कर देगा समाधान, बस करना है ये काम, होंगे अद्भुत फायदे

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : मोर पंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही काम की चीज है। मोर पंख हिंदू धर्म की सबसे पवित्र वस्तुओं में से एक है। इसे दुर्भाग्य खत्म कर सौभाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख को अहम स्थान दिया गया
 | 
एक मोर पंख आपकी कई समस्याओं का कर देगा समाधान, बस करना है ये काम, होंगे अद्भुत फायदे

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : मोर पंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही काम की चीज है। मोर पंख हिंदू धर्म की सबसे पवित्र वस्तुओं में से एक है। इसे दुर्भाग्य खत्म कर सौभाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख को अहम स्थान दिया गया है। कई बार देखा गया है कि कुछ परेशानियां ऐसी होती हैं जो पीछा छोडऩे का नाम नहीं लेती है जिसकी वजह से व्यक्ति को बहुत सी समस्याओं का सामना करना हैं यहां तक कि आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है अगर आपके जीवन में भी समस्याएं चल रही हैं तो मोरपंख आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। मां सरस्वती, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय, श्री गणेश सभी को मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय हैं। पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे गए हैं।

एक मोर पंख आपकी कई समस्याओं का कर देगा समाधान, बस करना है ये काम, होंगे अद्भुत फायदे

आइए जानते हैं मोर पंख के प्रभाव के बारे में-

  • ग्रहों के अशुभ प्रभाव होने पर मोरपंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी का छींटें दें, और इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से यह दिखाई दे।
  • अगर आप आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं और आर्थिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए किसी मंदिर में जाकर मोर पंख को राधा कृष्ण के मुकुट में लगा दीजिए और 40 दिन के बाद इसे लाकर तिजोरी में रख दीजिए इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
  • बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए नवजात बालक को मोरपंख चांदी के ताबीज में पहनाएं।
  • यदि आपका बच्चा बहुत रोता है, चिढ़ता है या जिद्दी है, तो छत के पंखों पर मोर पंख पर लगाने से जिद कम हो जाती है।

एक मोर पंख आपकी कई समस्याओं का कर देगा समाधान, बस करना है ये काम, होंगे अद्भुत फायदे

  • अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर, मंगलवार शनिवार उनका नाम लेकर लगाएं और सुबह बिना मुंह धोए इसे बहते हुए पानी में बहा दें।
  • घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख को लगाना हमेशा शुभ होता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा और जीव जन्तु घर में प्रवेश नहीं कर पाते। इसके लिए 3 मोरपंख लगाकर ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं।
  • आग्नेय कोण में मांरपंख लगाने से घर के वास्तु दोष को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा ईशान कोण में कृष्ण भगवान की फोटो के साथ मोरपंख लगाएं।

एक मोर पंख आपकी कई समस्याओं का कर देगा समाधान, बस करना है ये काम, होंगे अद्भुत फायदे

ये हैं विशेष बातें-

  • बौद्ध धर्म के अनुसार मोर अपनी अपने सारे पंखों को खोल देता है, इसलिए उसके पंख विचारों और मान्यताओं में खुलेपन का ही प्रतीक माने जाते हैं।
  • ईसाई धर्म में मोर के पंख, अमरता, पुनर्जीवन और अध्यात्मिक शिक्षा से संबंध रखते हैं।
  • इस्लाम धर्म में मोर के खूबसूरत पंख जन्नत के दरवाजे के बाहर अद्भुत शाही बगीचे का प्रतीक माने जाते हैं।
    यह भी विशेष गौर करने लायक तथ्य है कि घरों में मोरपंख रखने से कीड़े-मकोड़े घर में दाखिल नहीं होते।