अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 50 हजार लोगो ने पीएम मोदी के साथ किया योग, दिये ये खास संदेश

International Yoga day, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूरी दुनिया को योग दिवस की बधाई दी है। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) के मुख्य समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि योग
 | 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 50 हजार लोगो ने पीएम मोदी के साथ किया योग, दिये ये खास संदेश

International Yoga day, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूरी दुनिया को योग दिवस की बधाई दी है। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) के मुख्‍य समारोह में शिरकत करते हुए उन्‍होंने कहा कि योग धर्म और जाति से ऊपर है। इसे आदमी के जीवन का अभिन्‍न हिस्‍सा बनाना है। इसके जरिये हम गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। योग दिवस पर पीएम ने शांति, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में इसके मनाए जाने के विशेष मायने हैं।

5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) में शामिल होने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) गुरुवार रात को ही रांची पहुंचे थे। उन्होंने रांची में (Ranchi, 5th International Yoga Day 2019) की

मेजबानी में आयोजित हो योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग किया। इस दौरान रांची पूरी तरह योग के रंग में रंगता नजर आया। वही पीएम नरेंद्र मोदी के साथ योग करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह और क्रेज देखा गया।