देहरादून-सेना को मिले 347 नये सैन्य अफसर, इन्हें मिला स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 347 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 80 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। भारतीय सेना को 347 नये अफसर मिल गये। इससे पहले भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली। सुबह
 | 
देहरादून-सेना को मिले 347 नये सैन्य अफसर, इन्हें मिला स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 347 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 80 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। भारतीय सेना को 347 नये अफसर मिल गये। इससे पहले भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली। सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर अरविंद, मनीष कुमार, हितेष चंदा, संजय पंत, ठाकुर हर्षवर्धन, अहंतम, राहुल सिंह व बृजेश पाल सिंह ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। इस दौरान कमाडेंट ले जनरल एसके झा, डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे।

देहरादून-सेना को मिले 347 नये सैन्य अफसर, इन्हें मिला स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक

अर्जुन ठाकुर को मिला स्वर्ण पदक

वही उप सेना प्रमुख ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफारमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अर्जुन ठाकुर को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक प्रदान किये गए। रजत पदक गुरवीर सिंह तलवार को दिया गया। जबकि, हर्ष बंसीवाल ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। कांस्य पदक गुरवंश सिंह गोसाल को मिला। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट बिशाल चंद्र वाजी चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर सैंगरो कंपनी को मिला। वही आइएमए में इस बार एक नयी परंपरा की नींव रखी गई है। परेड की शुरुआत कुछ बदलाव के बीच हुई। यह पहली बार था जब अकादमी के असिस्टेंट एडजुटेंट मेजर अंगद सिंह व ड्रिल इंस्ट्रक्टर सूबेदार मेजर सुल्तान सिंह शेखावत भी परेड कमांडर के साथ ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे।

चौथे नंबर पर रहा उत्तराखंड

उत्तरप्रदेश 53, हरियाणा 51, बिहार 36, उत्तराखंड 26, दिल्ली 25, आंध्रप्रदेश 4, असम 5, चंडीगढ़ 4, छतीसगढ़ 2, गुजरात 4, हिमाचल प्रदेश 15, जम्मू-कश्मीर 12, झारखंड 6, कर्नाटक 8, केरल 8, मध्यप्रदेश 10, महाराष्ट्र 20, मणिपुर 3, मिजोरम एक, ओडिशा 5, पंजाब 14, राजस्थान 12, तमिलनाडू 5, तेलंगना 5, त्रिपुरा 2, पश्चिम बंगाल 8 जैंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं।