2020 के लिए नास्त्रेदमस दिए थे महाविनाश के संकेत, जानिए क्या खास

फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने आने वाले कई सालों के लिए सदियों पहले ही भविष्यवाणियां कर दी थीं। पूरी दुनिया में लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर यकीन करते हैं। इसकी वजह ये है कि उनकी की गई अब तक की भविष्यवाणियां लगभग सच ही साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने 2020 के लिए जो भविष्यवाणियां
 | 
2020 के लिए नास्त्रेदमस दिए थे महाविनाश के संकेत, जानिए क्या खास

फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने आने वाले कई सालों के लिए सदियों पहले ही भविष्यवाणियां कर दी थीं। पूरी दुनिया में लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों  पर यकीन करते हैं। इसकी वजह ये है कि उनकी की गई अब तक की भविष्यवाणियां लगभग सच ही साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने 2020 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उसमें मानवता के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। कई दूसरे भविष्यवेत्ताओं ने भी 2020 में विनाश के ही संकेत दिए हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में 2020 में दुनिया खत्म होने के संकेत भी छिपे हैं। सन् 1566 में नास्त्रेदमस की मृत्यु हुई थी। आइए जानते हैं 2020 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणियां की हैं।

2020 के लिए नास्त्रेदमस दिए थे महाविनाश के संकेत, जानिए क्या खास

2020 में विनाश के संकेत

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में 2020 में दुनिया खत्म होने के संकेत हैं। साथ ही हर ओर विनाश होगा ऐसा भी कहा गया है। हालांकि उसके प्रकार कुछ भी हो सकते हैं। उन्होंने माना है कि 2020 में एक नए युग की शुरुआत होगी। जिसके लिए उनका अनुमान है कि 2020 में कई देशों के आपस में टकराव बढ़ेंगे। नास्त्रेदमस ने माना है कि 2020 में दुनिया बड़े आर्थिक संकट से गुजरेगी।

हिंसक रहेगा 2020 : नास्त्रेदमस

नास्त्रेदमस के मुताबिक 2020 बहुत ही हिंसक साल रह सकता है। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार इस साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश भी हो सकती है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही भविष्यवाणी के मुताबिक, 2020 में ग्रेट ब्रिटेन की महारानी की मृत्यु पिछले 70 वर्षों में यहां की सबसे अधिक विनाशकारी घटनाओं में से एक होगी। महारानी की मौत पर, कम से कम 12 दिनों के लिए, ग्रेट ब्रिटेन शोक मनाएगा और इस दौरान यहां किसी भी तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे।

2020 के लिए नास्त्रेदमस दिए थे महाविनाश के संकेत, जानिए क्या खास

शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले साल में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा। जैसा कि कहा जा रहा है कि आने वाले साल में अमेरिका एशिया में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करेगा, इसे विश्व युद्ध जो जोडक़र देखा जा रहा है। भविष्यवाणी की मानें तो 2020 में पूरी दुनिया के बड़े शहरों में गृह युद्ध जैसे हालात होंगे। लोग खुलकर प्रदर्शन करेंगे और सडक़ पर उतरेंगे।

प्रदूषण, तूफान व भूकंप

आने वाला साल दुनिया प्रदूषण से परेशान रहेगा। दिल्ली में इस साल प्रदूषण का लेवल चिंताजनक है। इसके अलावा दुनिया में कई हिस्सों में भयंकर तूफान आएगा और भूकंप भी आएगा।

खराब अर्थव्यवस्था से जूझते देश

नास्त्रेदमस के मुताबिक इस साल कई देशों में आपस में टकराव बढ़ेगा भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था का हाल बहुत बुरा होगा यानी कि आर्थिक संकट आएंगे। 2020 में ही सदी का सबसे बड़ा आर्थिक संकट वर्ष घोषित होगा। अगर आंकड़ों की मानें तो भारत से लेकर पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था भी खस्ताहाल में है चीन और अमेरिका की आपस में व्यापार युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। वहीं भारत की आर्थिक वृद्धि दर में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है।। नास्त्रेदमस ने ये भी कहा है इस नए साल में लोगों का झुकाव अध्यात्म की ओर भी बढ़ेगा।

2020 के लिए नास्त्रेदमस दिए थे महाविनाश के संकेत, जानिए क्या खास

तीसरा विश्व युद्ध संभव

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरे विश्व युद्ध की आशंका सच साबित हो सकती है। साल 2020 में, अमेरिका एशिया में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहा है। इसे इस अनुमान से जोडक़र देखा जा रहा है। वहीं इस भविष्यवाणी के मुताबिक 2020 में दुनिया के बड़े शहरों में गृह युद्ध जैसे हालात हो जाएंगे और लोग खुलकर सडक़ों पर उतरेंगे। भारत में तो अभी ही ऐसे हालात बने हुए हैं। यहां नागरिकता कानून और हृक्रष्ट जैसे मुद्दों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। साथ ही मध्य-पूर्व के अधिकतर देशों समेत फ्रांस में भी हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

2020 के लिए नास्त्रेदमस दिए थे महाविनाश के संकेत, जानिए क्या खास

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुईं

गौरतलब है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां अक्सर कई जगहों पर सही साबित हुई है उन्होंने डायना की मौत, हिटलर के उदय, परमाणु वार, सेकंड वर्ल्ड वॉर, के बारे में जो भी भविष्यवाणियां की थी वह सच साबित हुई है। इतना ही नहीं कई साल पहले नास्त्रेदमस ने मोदी युग की भी भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था मैं बेंच और बिस्तर के नजदीक में पाया जाऊंगा। कहा जाता है कि उन्होंने कहा था कि अगली सुबह में सूरज नहीं देख पाऊंगा, उसके अगले ही दिन वे अपने बेडरूम में टेबल पर मृत पाए गए थे। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है किस तरह उनकी अपनी ही मौत के बारे में की गई भविष्यवाणी सच हुई थी।