अमेरिका में अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे 20 भारतीय-अमेरिकी, जानिए इनके बारे में

वांशिगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय अमेरिकियों को नामित किया है। इन भारतीय-अमेरिकी में से कम से कम 17 लोग ऐसे हैं जो शक्तिशाली व्हाइट हाउस में अहम पद संभालेंगे। अमेरिका में कुल आबादी का 1% भारतीय अमेरिकी हैं। इस छोटे समुदाय
 | 
अमेरिका में अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे 20 भारतीय-अमेरिकी, जानिए इनके बारे में

वांशिगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय अमेरिकियों को नामित किया है। इन भारतीय-अमेरिकी में से कम से कम 17 लोग ऐसे हैं जो शक्तिशाली व्हाइट हाउस में अहम पद संभालेंगे।

अमेरिका में कुल आबादी का 1% भारतीय अमेरिकी हैं। इस छोटे समुदाय से किसी प्रशासन में पहली बार इतनी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया जाएगा। बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 40 में राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इसी दिन कमला हैरिस शपथ ग्रहण शपथ ग्रहण करके देश की पहली उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली उपराष्ट्रपति होंगी। वह यह कार्यभार संभालने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी होंगी। यह पहली बार है जब शपथ ग्रहण समारोह से पहले किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी संख्या में भारतीय अमेरिकों को नामित किया गया है। बाइडेन के प्रशासन में अब भी कई पद रिक्त है।

इस सूची में सबसे ऊपर मीरा टंडन और विवेक मूर्ति है। बाइडेन प्रशासन में व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रबंधन एवं बजट के निदेशक के तौर पर टंडन और अमेरिकी सर्जन जनरल के तौर पर डॉक्टर मूर्ति को नामित किया गया है। विनिता गुप्ता को विधि मंत्रालय की एसोसिएट नामित किया गया है।

बाइडेन ने शनिवार को विदेश सेवा की पूर्व अधिकारी उजरा जेया को असैन्य सुरक्षा लोकतंत्र एवं मानवाधिकार के लिए अवर विदेश मंत्री नियुक्त किया। इंडियासपोरा के संस्थापक एमआर रंगा स्वामी ने बताया कि भारतीय अमेरिकी समुदाय ने लोक सेवा के लिए पिछले कई वर्षों में जो समर्पण दिखाया है, उसे इस प्रशासन की शुरुआत में ही मान्यता मिल रही है।

मैं खासकर इस बात से खुश हूं कि इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। माला अडिगा को भावी प्रथम महिला डॉक्टर जिल बाइडेन की नीति निदेशक और गरिमा वर्मा को प्रथम महिला के कार्यालय की डिजीटल निदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि स रीना सिंह को उनकी उप प्रेस मंत्री नियुक्त किया गया है।

व्हाइट हाउस में पहली बार ऐसे दो भारतीय अमेरिकियों को स्थान दिया गया है जो मूल रूप से कश्मीर से संबंध रखते हैं इनमें आयशा शाह को व्हाइट हाउस कार्यालय की डिजिटल रणनीति की पार्टनरशिप मैनेजर और समीरा फाजली को व्हाइट हाउस में अमेरिका राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की उप निदेशक नामित किया गया है।

वाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिक परिषद में एक अन्य भारतीय अमेरिकी भारत राममूर्ति को उप निदेशक नियुक्त किया गया है। गौतम राघवन को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय में उप निदेशक नामित किया गया है। विनय रेड्डी को बाइडन का भाषण निदेशक नामित किया है।

वेदांत पटेल राष्ट्रपति के सहायक प्रेस मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। तीन भारतीय अमेरिकियों को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में नामित किया है। तरुण छावड़ा को प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक, सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ निदेशक और शांति कलाथिल को लोकतंत्र एवं मानव अधिकार समन्वयक नियुक्त किया गया है।

सोनिया अग्रवाल को व्हाइट हाउस में घरेलू पर्यावरण नीति व नवोन्मेष की वरिष्ठ सलाहकार और विदुर शर्मा को वाइट हाउस कोविड-19 कार्रवाई दल में जांच के लिए नीति सलाहकार नामित किया है। दो भारतीय अमेरिकी महिलाओं को वाइट हाउस मंत्रणा कार्यालय में नियुक्त किया है।

नेहा गुप्ता को एसोसिएट काउंसल और सीमा शाह को डिप्टी एसोसिएट काउंसिल बनाया गया है। व्हाइट हाउस में पहली बार तीन अन्य दक्षिण एशियाई लोगों को अहम पदों पर नामित किया गया है।

पाकिस्तानी अमेरिकी अली जैदी को वाइट हाउस उप राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार, श्रीलंकाई अमेरिकी रोहिणी को शो ब्लू को उप राष्ट्रपति की घरेलू नीति सलाहकार और जायंट सिद्धकी को वाइट हाउस डिप्टी चीज ऑफ स्टाफ का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।