पिथौरागढ़- भाजपा के 120 युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, ये थी असल वजह

पिथौरागढ़-यूज टुडे नेटवर्क- लोकसभा चुनावों से पहले और निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा जनता लग गया। जिसके बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गई। इस तरह साथ इस्तीफे से राजनीतिक तौर पर भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि भाजपा में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष
 | 
पिथौरागढ़- भाजपा के 120 युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, ये थी असल वजह

पिथौरागढ़-यूज टुडे नेटवर्क- लोकसभा चुनावों से पहले और निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा जनता लग गया। जिसके बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गई। इस तरह साथ इस्तीफे से राजनीतिक तौर पर भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि भाजपा में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी के चयन को लेकर उठा विवाद पार्टी के लिए मुसीबत बन गया है। भाजयुमो अध्यक्ष उमेश महर के इस्तीफे के बाद पार्टी के 120 युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि भाजयुमो अध्यक्ष उमेश महर ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया था।

पिथौरागढ़- भाजपा के 120 युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, ये थी असल वजह

सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी चयन पर हुआ बवाल

इसके बाद आज उमेश महर के समर्थन में युवा मोर्चा के 120 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी दिखाते करते हुए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों के नाम में भाजयुमो अध्यक्ष का नाम प्रदेश को नहीं भेजे जाने से विवाद उठा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजयुमो अध्यक्ष महर एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनकी अनदेखी युवा कार्यकर्ताओं का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी महर को सम्मान नहीं देती है तो इसका खामियाजा पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा। जिसमें नगर मंडल पिथौरागढ़ से 21 पदाधिकारी, विण से 17, मूनाकोट से 19, आठगांव शिलिंग से 13, मुवानी से 15 और जिला कार्यकारिणी से 35 पदाधिकारियों ने हाईकमान को इस्तीफा भेज दिया है। इन इस्तीफो से भाजपा खेमे में खलबली मच गई।