देहरादून- राजधानी में अंग्रेजों के जमाने का पुल गिरा, नजारा देख कांप उठी लोगो की रूह

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब पांच बजे कैंट इलाके से लगे बीरपुर में टौंस नदी पर बना लोहे का पुल गिर गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं, कई वाहन के मलबे में दबे होने की
 | 
देहरादून- राजधानी में अंग्रेजों के जमाने का पुल गिरा, नजारा देख कांप उठी लोगो की रूह

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब पांच बजे कैंट इलाके से लगे बीरपुर में टौंस नदी पर बना लोहे का पुल गिर गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं, कई वाहन के मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पुल 115 साल पुराना था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना कैंट से तत्काल पुलिस बल मय रेस्क्यु उपकरणों के मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों व आर्मी के जवानों की सहायता से 100 फ़ीट गहरी खाई से तीन लोगों को रेसक्यू कर सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

देहरादून- राजधानी में अंग्रेजों के जमाने का पुल गिरा, नजारा देख कांप उठी लोगो की रूह

वहीं, सीएम ने देहरादून में बीरपुर पुल के गिरने की घटना पर गहरा दुःख जताया। उन्‍होंने कहा कि घटना में मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं। पुलिस, आर्मी के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। एसएसपी व जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाए हैं।

पुल के मलबे की चपेट में आए मृतक व घयलों के नाम

इसमें मौके पर मोटर साइकिल सवार प्रेम थापा (40) पुत्र तारा थापा निवासी डागरा देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उपचार के दौरान मोटर साइकिल सवार धन बहादुर थापा (54 वर्ष) पुत्र आरएस थापा निवासी वीरपुर देहरादून की मौत हो गयी। घायल शाहरूख (24 वर्ष) पुत्र शगीर हसन निवासी ढकरानी व जुल्फकार (20 वर्ष) पुत्र शमीर हसन निवासी ढकरानी देहरादून जो कि डंपर में सवार थे, का सिनर्जी अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। मृतक प्रेम थापा पेशे से हलवाई था। उसकी वीरपुर में मिठाई की दुकान है, वहीं मृतक धन बहादुर थाना एक्स आर्मी के जवान थे। वह पुलिस लाइन देहरादून की परिवहन शाखा में संविदा में कार्यरत थे।