108 पूर्व कर्मचारियों के किया सचिवालय कूच, सर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ ऐसे किया प्रदर्शन

108 Emergency, देहरादून में 108 सेवा के पूर्व कर्मचारी नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर पिछले 43 दिन से धरने पर बैठे है। जिसके बाद अब इन कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। आज सभी कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर सड़क पर बेरिकेड लगाकर रोक दिया।
 | 
108 पूर्व कर्मचारियों के किया सचिवालय कूच, सर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ ऐसे किया प्रदर्शन

108 Emergency, देहरादून में 108 सेवा के पूर्व कर्मचारी नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर पिछले 43 दिन से धरने पर बैठे है। जिसके बाद अब इन कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। आज सभी कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर सड़क पर बेरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। साथ ही कई कर्मचारियों ने सिर भी मुंडवाए। 108 सेवा के पूर्व कर्मचारी पिछले 42 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। यह लोग स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुबंधित की गई कैंप कंपनी में सम्मानजनक समायोजन की मांग कर रहे हैं।

108 पूर्व कर्मचारियों के किया सचिवालय कूच, सर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ ऐसे किया प्रदर्शन

क्या है कर्मचारियों का आरोप

दरअसल, इन कर्मचारियों का आरोप है कि नई कंपनी उन्हें पहले से काफी कम वेतन ऑफर कर रही है। इसमें उनके परिवारों का भरण पोषण संभव नहीं है। यही वजह है कि कर्मचारी इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार के स्तर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारी कैंप को दिए गए टेंडर को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। गत दिनों इनके द्वारा सचिवालय कूच भी किया गया। तब मुख्य सचिव ने दो दिन में समस्या के हल का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने कर्मचारियों को सचिवालय से पहले बेरिकेड लगाकर रोक दिया। इस पर कर्मचारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया।