हैप्पी बर्थडे सुशांतः अपनी मौत के पीछे untold story छोड़ गए SSR…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। तुम्हारा रिजल्ट डिसाइड नहीं करता है कि तुम लूजर हो कि नहीं, तुम्हारी कोशिश डिसाइड करती है। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे महीनों हो गए लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। आज सुशांत का जन्मदिन तो एक खास मौका है ही वरना फैंस उन्हें हर रोज याद
 | 
हैप्पी बर्थडे सुशांतः अपनी मौत के पीछे untold story छोड़ गए SSR…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। तुम्हारा रिजल्ट डिसाइड नहीं करता है कि तुम लूजर हो कि नहीं, तुम्हारी कोशिश डिसाइड करती है। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे महीनों हो गए लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। आज सुशांत का जन्मदिन तो एक खास मौका है ही वरना फैंस उन्हें हर रोज याद करते है। एक्टर की मौत पर फैंस पहले दिन से इंसाफ की मांग कर रहे है। और आज भी अपनी बात पर डटे हुए है।

दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-वापस आ जाओ इस दुनिया को तुम्हारी जरुरत है। एक अन्य यूजर ने फैन द्वारा बनाई गई म्यूजिकल ट्रिब्यूट वीडियो साझा की है। एक यूजर लिखते हैं-21 जनवरी बॉलीवुड के इतिहास में किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी।

सुशांत सिंह राजपूत बर्थडे 21 जनवरी रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाला है। फिल्म ‘काई पो चे’ से अपना बॉलीवुड करियर शुरु करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अब तक अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। 2019 में उनकी पांच फिल्में रिलीज होनी है, ऐसे में जानिए कैसा रहा उनका अब तक का बॉलीवुड का सफर। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

डेब्यू के बाद सुशांत ने बॉलीवुड के लिए कई सफल फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय को साबित किया। इन फिल्मों में एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी शामिल हैं। आज सुशांत अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। सुशांत सिंह का जन्म 1986 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। 2002 में अपनी मां के निधन के बाद सुशांत पटना से दिल्ली आ गए। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में स्नातक में एडमिशन लिया था।

हालांकि तीसरे साल में उन्होंने अपने एक्टर बनने के सपने की वज़ह से उसे बीच में ही छोड़ दिया। बॉलीवुड के लिए खुद को सोचने और समझने का दिन है। आज अपने दौर के मोस्ट मल्टी टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सुशांत सिंह राजपूत ने छिछोरे फिल्म में एक पिता का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। आज भी उस फिल्म के डायलॉग्स याद आते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद तमाम थ्योरी सामने आई।

बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती सलाखों के पीछे पहुंची। बॉलीवुड के कई ए लिस्टर्स कलाकारों से एनसीबी की पूछताछ हुई। आज भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फैंस उन्हें याद कर रहे है। परिवार की आंखें नम है। और एक सवाल हर इंसान की जुबां पर है, कि आखिर हमें हंसना और जिंदगी लड़ने की सीख देने वाला इंसान चुपचाप चला कैसे गया।