हल्द्वानी-वीरेंद्र गुप्ता को व्यापार मंडल में मिली अहम जिम्मेदारी, व्यापारियों के लिए संघर्ष आया काम

वीरेंद्र गुप्ता प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की केंद्रीय संचालन कमेटी ने संगठन के विस्तार किया गया है। प्रदेश की सभी इकाइयों से समन्वय हेतु वर्षो से व्यापारी हितो के लिए ईमानदारी पूर्वक सँघर्ष करने वाले व जनहितों
 | 
हल्द्वानी-वीरेंद्र गुप्ता को व्यापार मंडल में मिली अहम जिम्मेदारी, व्यापारियों के लिए संघर्ष आया काम

वीरेंद्र गुप्ता प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की केंद्रीय संचालन कमेटी ने संगठन के विस्तार किया गया है। प्रदेश की सभी इकाइयों  से समन्वय हेतु वर्षो से  व्यापारी हितो के लिए ईमानदारी पूर्वक सँघर्ष करने वाले व जनहितों के मुद्दों के लिए लगातार उठाने के लिए उन्हें ये ईनाम मिला है। आंदोलनरत वीरेंद्र गुप्ता को प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया है और साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी दी गयी है

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने बताया कि वीरेंद्र गुप्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि वह प्रदेश की सभी जिला इकाइयों से सम्पर्क करेंगे और जिन क्षेत्रों में संगठन की इकाइया निष्क्रिय हैं वह तेजी से कार्य करेंगे। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही प्रदेश का भ्रमण कर सभी जगह के व्यापारियों की अलग अलग समस्याओ को एकत्र करेंगे।

समस्याओं के समाधान के लिए वह राज्य व केंद्र सरकार पर दवाब बनवायेगा व जरूरत पड़ी तो इनके निराकरण के लिए न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएगे।