हल्द्वानी- यह कांग्रेसी नेता अब तक थे कांग्रेस के सच्चे सिपाही, आज इस बात के लिए भाजपा से जुड़ गए

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमांऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आज भाजपा नगर अध्यक्ष विजय मनराल के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर आये हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार आर्य, वार्ड नं0 25 पार्षद का चुनाव लड़े शादाब
 | 
हल्द्वानी- यह कांग्रेसी नेता अब तक थे कांग्रेस के सच्चे सिपाही, आज इस बात के लिए भाजपा से जुड़ गए

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमांऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आज भाजपा नगर अध्यक्ष विजय मनराल के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर आये हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार आर्य, वार्ड नं0 25 पार्षद का चुनाव लड़े शादाब सिद्धीकी और सुजीत साहू के नेतृत्व में 8 दर्जन युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा आज हमें पता चला कि राष्ट्रवाद किस पार्टी में स्थापित है।

हल्द्वानी- यह कांग्रेसी नेता अब तक थे कांग्रेस के सच्चे सिपाही, आज इस बात के लिए भाजपा से जुड़ गए

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेष महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने सभी सम्मिलित भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने पर जोर दिया साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में अंतर के विषय पर विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने कहा कि अब चुनाव राष्ट्रवाद और गैरराष्ट्रवाद पर हो रहा है राष्ट्रवादी लोग पुनः नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।

कुमांऊ सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत ने सभी नए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्हे भारतीय जनता पार्टी के झण्डे प्रदान किये।

कार्यक्रम में कुमाऊँ मंडल विकास निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, राजेन्द्र अग्रवाल, समीर आर्य, प्रदीप जनौटी, सौरभ भटृ, किशोर जोशी, महबूब अली, सूरज गौदियाल, नीरज पंत, संजीव कुमार, ज्ञानेन्द्र जोशी, भावना आर्य, आशा आर्य, प्रताप रैक्वाल, आशीष महरोत्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री जितेन्द्र मेहता ने किया।

कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्रमषः भारत गुप्ता, गुड्डू वारसी, शहीद खान गुलजार, रिजवान खान, रमेश पाल, कुन्दन, दीपा, संजय, वसीम अख्तर, मेराज समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।