हल्द्वानी- (दुःखद)पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी के घर मचा कोहराम, सुबह बुझ गया ऐसे उनके घर का चिराग

(Ex mlc naveen tiwari) पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी के छोटे बेटे नितिन तिवारी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। नितिन गणपति विहार फेज 2 कॉलोनी में करीब 4 साल से अपनी पत्नी और करीब 11 साल के बेटे नामित के साथ रहते थे। जानकारी मिली कि सुबह करीब 7 बजे नितिन अपने घर से
 | 
हल्द्वानी- (दुःखद)पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी के घर मचा कोहराम, सुबह बुझ गया ऐसे उनके घर का चिराग

(Ex mlc naveen tiwari) पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी के छोटे बेटे नितिन तिवारी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। नितिन गणपति विहार फेज 2 कॉलोनी में करीब 4 साल से अपनी पत्नी और करीब 11 साल के बेटे नामित के साथ रहते थे। जानकारी मिली कि सुबह करीब 7 बजे नितिन अपने घर से दूध लेने के लिए उठे थे। एक कमरे से जैसे ही वह दूसरे कमरे की तरफ गए थे वह चलते चलते गिर पड़े। तभी उनकी पत्नी ने अपने पड़ोसियों को हालत खराब होने की सूचना दी। उनकी पत्नी ने परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया था वहीं डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नितिन का दाह संस्कार आज दोपहर करीब 2 बजे रानीबाग चित्रशिला घाट पर किया जाएगाहल्द्वानी- (दुःखद)पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी के घर मचा कोहराम, सुबह बुझ गया ऐसे उनके घर का चिराग