सीतापुर: कंपोजिट विद्यालय मेंं बच्चो को दी गई यातायात संबंधी जानकारी

न्यूज टुडे नेटवर्क। शासन के निर्देशानुसार लोगो को यातायात के बारे मे जागरूक करने के लिए यातायात माह का पखवारा चलाया जा रहा है। इसी के अनुपालन मे बिसवां ब्लाक के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय नकारा मे स्कूली बच्चों को यातायात के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए यातायात माह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम
 | 
सीतापुर: कंपोजिट विद्यालय मेंं बच्चो को दी गई यातायात संबंधी जानकारी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। शासन के निर्देशानुसार लोगो को यातायात के बारे मे जागरूक करने के लिए यातायात माह का पखवारा चलाया जा रहा है। इसी के अनुपालन मे बिसवां ब्लाक के अंतर्गत  कम्पोजिट विद्यालय नकारा मे स्कूली बच्चों को यातायात के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए यातायात माह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  खंड शिक्षा अधिकारी जेबी चौधरी व थाना  मानपुर  के उपनिरीक्षक सतीश चंद्र की मौजूदगी में कार्यक्रम संपंन हुआ।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण व बैज अलंकरण से किया गया।बच्चो को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक सतीश चंद्र ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार लोगो को यातायात के नियम के बारे में जागरुक किया जा रहा है।उन्होंने बच्चो को 18 वर्ष से कम उम्र तक वाहन न चलाये जाने की अपील की और बच्चो को साइकिल चलाते समय सावधानी बरतने व बीचो-बीच सड़क पर न चलने की अपील की।

उन्होंने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।थाना मानपुर की महिला कांस्टेबल शोभा ने भी बच्चो को यातायात की जानकारी दी।कार्यक्रम आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संकेत वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील बाजपेयी ने किया।इस अवसर पर उपेंद्र सिंह,पुतान सिंह,संगीता,शालिनी,सूफिया खातून,अर्पणा सिंह,किरण वर्मा,शैलेश मिश्रा,मंसूर आलम ,दिलीप वर्मा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।