सीतापुरः क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव के प्रयासों से मिली पुल की सौगात

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के सीतापुर जिले के बिसवां विधानसभा के सकरन ब्लाक में किवानी नदी सेतु पुल निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 9 करोड़ 66 लाख रुपए स्वीकृत किया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव ने सेतु का भूमि पूजन करते हुए कहा कि सरकार की विकास कार्यो की योजनाओं को जन-जन
 | 
सीतापुरः क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव के प्रयासों से मिली पुल की सौगात

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के सीतापुर जिले के बिसवां विधानसभा के सकरन ब्लाक में किवानी नदी सेतु पुल निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 9 करोड़ 66 लाख रुपए स्वीकृत किया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव ने सेतु का भूमि पूजन करते हुए कहा कि सरकार की विकास कार्यो की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। सेतु का भूमि पूजन करते हुए उन्होनें कहा कि इस सेतु की सौगात प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा मेरे प्रयासों से स्वीकृत किया गया।

क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा लगभग 80 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 66 लाख रुपये स्वीकृत किये गए है। इसके निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड और लोकनिर्माण विभाग को दिया गया है। विधायक महेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना के साथ सेतु का भूमि पूजन किया और विधानसभा व क्षेत्रवासियों को विकास की एक बड़ी सौगात प्रदान की।

उन्होंने सभी नागरिकों से विकास कार्यो मे सहयोग करने की अपील की। इस सेतु के बन जाने से क्षेत्रवासियों को काफी सहूलतें मिलेंगी और इससे क्षेत्र का और भी विकास होंगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख राकेश वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान मनीराम अवस्थी, राधेश्याम मिश्र, जयेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन मौर्य, नागेंद्र यादव, अनिल यादव, विकास बाजपेयी, जेपी यादव सहित क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।