सीएम योगी के पते पर भेजा आपत्तिजनक सामान, आरोपी गिरफ्तार 

हाथरस कांड के बाद प्रदेश व देश की जनता में बहुत आक्रोश है। इसके विरोध में एक युवक ने सीएम योगी के पते पर ऑनलाइन सामान बुक (online product booking) करा दिया। सामान आपत्तिजनक होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डिलेवरी रुकवा दी और गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर
 | 
सीएम योगी के पते पर भेजा आपत्तिजनक सामान, आरोपी गिरफ्तार 

हाथरस कांड के बाद प्रदेश व देश की जनता में बहुत आक्रोश है। इसके विरोध में एक युवक ने सीएम योगी के पते पर ऑनलाइन सामान बुक (online product booking) करा दिया। सामान आपत्तिजनक होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डिलेवरी रुकवा दी और गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया (social media) पर एक युवक का मेसेज वायरल हुआ। इसमें युवक आशीष कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) की बात कही थी। उसने एक आपत्तिजनक सामान बुक कराया जिसकी डिलीवरी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के पते पर होनी थी। आपत्तिजनक सामान की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एएसआई (ASI) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                    http://www.narayan98.co.in/
सीएम योगी के पते पर भेजा आपत्तिजनक सामान, आरोपी गिरफ्तार                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8