सिर्फ दो माह में भारत बना ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत पीपीई फुल कवर सूट (PPE Full Cover Suit) का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। यह मुकाम भारत ने सिर्फ दो माह में हासिल किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी पीपीई फुल कवर शूट का सबसे बड़ा
 | 
 सिर्फ दो माह में भारत बना ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत पीपीई फुल कवर सूट (PPE Full Cover Suit) का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। यह मुकाम भारत ने सिर्फ दो माह में हासिल किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी पीपीई फुल कवर शूट का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है। 
 सिर्फ दो माह में भारत बना ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश
गुरुवार को कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Textiles) ने यह जानकारी दी कि यह दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं कि आपूर्ति श्रृंखला में शामिल प्रमाणित कंपनियों को ही पीपीई फुल कवर सूट की सप्लाई (Supply) करने की अनुमति दी जाए। देश में कपड़ा समिति के अलावा अब मुंबई भी कोरोना योद्धाओं (Corona warriors) को जरूरी पीपीई फुल कवर शूट को जांच कर उसे प्रमाणित कर सकेगा। कपड़ा समिति के सचिव अजीत चव्हाण ने बताया कि इससे पहले देश में कम समय में अच्छी गुणवत्ता के पीपीई फुल कवर सूट तैयार करने वाली कंपनियां कम थी।