साहित्य के लिए किया बड़ा काम तो सुरेश बाबू मिश्र को मिला यह सम्मान

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत लखनऊ में गठित राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान सचिवालय ने उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान (UP Hindi Sansthan) के यशपाल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। देशभर के 24 साहित्यकार इस समारोह का हिस्सा बने। सभी साहित्यकारों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
 | 
साहित्य के लिए किया बड़ा काम तो सुरेश बाबू मिश्र को मिला यह सम्मान

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत लखनऊ में गठित राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान सचिवालय ने उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान (UP Hindi Sansthan) के यशपाल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। देशभर के 24 साहित्यकार इस समारोह का हिस्सा बने। सभी साहित्यकारों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में बरेली के साहित्यकार सुरेश बाबू मिश्र भी शामिल रहे। सुरेश बाबू मिश्र को मीर तकी मीर पुरस्कार (Mir Taqi Mir Award) से सम्मानित किया गया।
साहित्य के लिए किया बड़ा काम तो सुरेश बाबू मिश्र को मिला यह सम्मानउन्हें यह पुरस्कार हिन्दी साहित्य की दीर्घकालीन सेवा प्रदान करने के लिए मिला। सुरेश बाबू मिश्र की दस कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव रजनीश दुवे रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महासचिव दिनेश चन्द्र अवस्थी ने किया। समारोह में संस्थान के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में साहित्यकार मौजूद रहे।