सरकार का बड़ा फैसला, अब पीजी के बाद छात्रों को मरीजों की सेवा करना जरूरी

देश में डॉक्टरों की कमी पिछले कई वर्षों से चल रही है। इसका अंदाजा कोरोना वायरस महामारी (corona virus pandemic) के दौरान और भी लगाया जा सकता है। इसके लिए सरकार ने डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। सरकार ने एमबीबीएस (MBBS) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (post
 | 
सरकार का बड़ा फैसला, अब पीजी के बाद छात्रों को मरीजों की सेवा करना जरूरी

देश में डॉक्टरों की कमी पिछले कई वर्षों से चल रही है। इसका अंदाजा कोरोना वायरस महामारी (corona virus pandemic) के दौरान और भी लगाया जा सकता है। इसके लिए सरकार ने डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। सरकार ने एमबीबीएस (MBBS) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (post graduation) की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को जिला अस्पताल में तीन महा तक सेवा देना अनिवार्य कर दिया है।
सरकार का बड़ा फैसला, अब पीजी के बाद छात्रों को मरीजों की सेवा करना जरूरी
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (Medical Council of India) के बोर्ड ऑफ गर्वनेंस ने यह फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। तीन महा की सेवा देने के बाद ही उन्हें अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने के लिए योग्य माना जाएगा। नए आदेशों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से ही इन नए नियमों को लागू कर दिया गया है। एमडी या एमएस (MD or MS) करने वाले सभी स्नातकोत्तर विद्यार्थी तीन महीने के लिए जिला अस्पताल या किसी जिला स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देंगे।
                          http://www.narayan98.co.in/
सरकार का बड़ा फैसला, अब पीजी के बाद छात्रों को मरीजों की सेवा करना जरूरी                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8