सरकार का दावा, बदनाम करने के लिए प्रदेश की सीमा में छोड़े जा रहे जानवर 

लखनऊ। विधानसभा (Assembly) में सोमवार को भी खासी गहमागहमी रही। सदन में प्रश्नकाल (Question Hour) के दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस सदस्य मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं। इसर कांग्रेस के
 | 
सरकार का दावा, बदनाम करने के लिए प्रदेश की सीमा में छोड़े जा रहे जानवर 

लखनऊ। विधानसभा (Assembly) में सोमवार को भी खासी गहमागहमी रही। सदन में प्रश्नकाल (Question Hour) के दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस सदस्य मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं।
सरकार का दावा, बदनाम करने के लिए प्रदेश की सीमा में छोड़े जा रहे जानवर 
इसर कांग्रेस के लोग भड़क गए। कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। वहीं इससे से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है। इसपर सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार (State Government)  गंभीर है और छुट्टा गोवंशीय पशुओं को सहारा देने के लिए गौ आश्रय स्थल खुलवाए हैं। इस जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों (Congress Members) ने वाकआउट कर दिया।