सम्भल: टोल प्लाजा जाते भाकियू के कार्यकर्ता गिरफ़्तार

न्यूज टुडे नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एकत्र होकर राष्ट्रीय कार्य्रक्रम मे शामिल होने को धनारी से बिलारी टोल प्लाजा जा रहे थे लेकिन जैसे ही किसानो का दल चौधरी सराय चौराहा पुलिस चौकी के पास पहुचा वहां पहले से ही मौजूद पुलिस प्रशासन से किसानों को गिरफतार कर लिया। जिससे किसान में आक्रोश
 | 
सम्भल: टोल प्लाजा जाते भाकियू के कार्यकर्ता गिरफ़्तार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एकत्र होकर राष्ट्रीय कार्य्रक्रम मे शामिल होने को धनारी से बिलारी टोल प्लाजा जा रहे थे लेकिन जैसे ही किसानो का दल चौधरी सराय चौराहा पुलिस चौकी के पास पहुचा वहां पहले से ही मौजूद पुलिस प्रशासन से किसानों को गिरफतार कर लिया। जिससे किसान में आक्रोश पनप गया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

शनिवार को भाकियू असली के कार्यकर्ता एकत्र होकर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बिलारी के टोल प्लाजा में शामिल होने को जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने चौधरी सराय चौकी पर किसानों के दल को गिरफ़्तार कर लिया। जिससे किसानो में रोष पनप गया। मौके पर मौजूद किसान नेता श्रीपाल यादव ने कहा कि सरकार द्वारा तीन काले कानून को वापस लेने के लिए किसान अन्दोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानो के आन्दोलन को अनदेखा कर रही है।

किसानो ने कहा कि हमारा दल राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने बिलारी टोल प्लाजा को जा रहे थे। यह सरकार तानाशाही सरकार है जो किसान विरोधी बिल लाई है। हम उसको खत्म करने की मांग कर रहे हैं। ये सरकार लोकतन्त्र की हत्या करने पर तुली है। किसानों को घरों में नजर बन्द कर रखा है। रास्ते में रोका जा रहा है। हम लोगों को जेलों में ठूंसा जा रहा है। ये गुन्डागर्दी ज्यादा दिनों तक नही चलेगी। किसानों की मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाती किसान आन्दोलन करते रहेगें ।