वैष्णो देवी यात्रा के लिए साइकिल पर 2200 KM का सफर तय करेंगी 68 वर्षीय महिला

दुनिया भर में वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाते हुए करते हो आपने देखा होगा। लेकिन इस बार महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की एक 68 साल की महिला वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बल्कि वैष्णो देवी (Vaishno Devi) की यात्रा करने के लिए साइकिल से निकल पड़ी हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो
 | 
वैष्णो देवी यात्रा के लिए साइकिल पर 2200 KM का सफर तय करेंगी 68 वर्षीय महिला
दुनिया भर में वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाते हुए करते हो आपने देखा होगा। लेकिन इस बार महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की एक 68 साल की महिला वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बल्कि वैष्णो देवी (Vaishno Devi) की यात्रा करने के लिए साइकिल से निकल पड़ी हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है।

अचंभित करने वाली बात यह है कि 68 वर्ष की यह महिला 2200 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रतन शारदा नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर (video share) करते हुए लिखा, “68 साल की एक मराठी महिला अकेले साइकिल से वैष्णो देवी जा रही है। खामगांव से 2200 किलोमीटर की यात्रा… मदर्स पावर।”