विवेक ओबेरॉय के घर पुलिस ने की छापेमारी, जानें क्या है वजह

आज दोपहर 1 बजे बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru police) ने अभिनेता विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के मुंबई के जुहू स्थित घर पर छापेमारी की है। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा
 | 
विवेक ओबेरॉय के घर पुलिस ने की छापेमारी, जानें क्या है वजह

आज दोपहर 1 बजे बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru police) ने अभिनेता विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के मुंबई के जुहू स्थित घर पर छापेमारी की है। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है।

इसे लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा विवेक ओबेरॉय के घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट (warrant) लिया गया है और क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।‘

बता दें कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स (drug peddlers) को गिरफ्तार कर चुकी है।
                    http://www.narayan98.co.in/
विवेक ओबेरॉय के घर पुलिस ने की छापेमारी, जानें क्या है वजह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8