विराट के बाद जहीर खान भी बनने वाले हैं पिता, सागरिका ने दी खुशखबरी

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन जहीर खान जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक जहीर और सागरिका जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें कि वर्ष 2017 में चक दे फिल्म के अभिनेत्री सागरिका घाटगे से जहीर खान
 | 
विराट के बाद जहीर खान भी बनने वाले हैं पिता, सागरिका ने दी खुशखबरी

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन जहीर खान जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक जहीर और सागरिका जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें कि वर्ष 2017 में चक दे फिल्म के अभिनेत्री सागरिका घाटगे से जहीर खान ने शादी की थी।

IPL सीजन 13 की वजह से दोनों अभी UAE में हैं। हालांकि इस खबर के बारे में जहीर और सागरिका दोनों ने ही अपने फैन्स (fans) को कुछ भी औपचारिक तौर पर नहीं बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सागरिक गर्भवती हैं और उन दोनों के दोस्तों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जल्द दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

बता दें कि IPL शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी। अनुष्का जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और वह भी इन दिनों यूएई में अपने पति विराट कोहली के साथ हैं।
                    http://www.narayan98.co.in/
विराट के बाद जहीर खान भी बनने वाले हैं पिता, सागरिका ने दी खुशखबरी                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8