वित्त मंत्री ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, ₹10000 का फेस्टिवल एडवांस

त्योहारों से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि LTC वाउचर स्कीम में सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के बदले वाउचर ले सकते हैं। इन वाउचर (voucher) का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गैर-खाद्य सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है जिनपर GST लगता
 | 
वित्त मंत्री ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, ₹10000 का फेस्टिवल एडवांस

त्योहारों से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि LTC वाउचर स्कीम में सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के बदले वाउचर ले सकते हैं। इन वाउचर (voucher) का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गैर-खाद्य सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है जिनपर GST लगता है।
वित्त मंत्री ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, ₹10000 का फेस्टिवल एडवांस
LTC कैश वाउचर स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के लिए नकद राशि का विकल्प भी चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मांग को प्रोत्साहन के लिए खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी और विशेष त्योहार अग्रिम योजना शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था में मांग को प्रोत्साहन के लिए अपने सभी कर्मचारियों को एकमुश्त 10,000 रुपये का विशेष त्योहार अग्रिम देगी। बता दें कि प्रत्येक चार साल में सरकार अपने कर्मचारियों को उनकी पसंद के किसी गंतव्य की यात्रा के लिए एलटीसी देती है। इसके अलावा एक एलटीसी उन्हें उनके गृह राज्य की यात्रा के लिए दिया जाता है।

LTC कैश वाउचर योजना
• छुट्टियों के लिए पूरा भुगतान नकद में किया जाएगा।
• इसके अलावा यात्रा किराया के लिए 3 स्लैब होंगे जो कर्मचारियों के ग्रेड पर निर्भर होगा।
• यात्रा किराया टैक्स फ्री होगा।
• यात्रा किराए से मिले पैसे कर्मचारियों को 3 सामान खरीदना ही होगा। इसके अलावा 1 बार छुट्टियों के बदले नकद मिले पैसे भी सामान लेना होगा। 31 मार्च 2021 के पहले ऐसा करना होगा।
• जिन सामानों पर 12% या उससे ज्यादा GST है उसे कर्मचारियों को रजिस्टर्ड वेंडर से लेना होगा और इसके लिए डिजिटल मोड से पेमेंट करना होगा।
• GST बिल को भी कर्मचारियों को पेश करना होगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
वित्त मंत्री ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, ₹10000 का फेस्टिवल एडवांस                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa