वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष करतार सिंह खिंडा के निधन पर शोक

राजीव कुमार सक्सेना। नानकमत्ता। वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध एवं पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष करतार सिंह खिंडा का शनिवार को निधन हो गया । वे 92 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए नगर के परम धर्म घाट ले जाया गया। उनके निधन पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक प्रकट
 | 
वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष करतार सिंह खिंडा के निधन पर शोक

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता। वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध एवं पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष करतार सिंह खिंडा का शनिवार को निधन हो गया । वे 92 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए नगर के परम धर्म घाट ले जाया गया। उनके निधन पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक प्रकट किया। करतार सिंह खिंडा लम्बे समय से सामाजिक कार्य में जुड़े थे। उन्होंने अपने व्यापार मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सामाजिक कार्य में जुड़ गए थे। उनके द्वारा नगर के श्री परम धर्म घाट ( श्मशान घाट) की देखरेख , सफाई व्यवस्था तथा यहां की। पूरी देखरेख का जिम्मा 92 वर्ष की उम्र होने के बाद भी उठा रखा था। करतार सिंह खिंडा का पौत्र जसपाल सिंह खिंडा वर्तमान में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नानकमत्ता में कोषाध्यक्ष के पद पर हैं। करतार सिंह खिण्डा के जीवन का सफर आज अचानक से थम गया और वह जीवन छोड़ दुनिया को अलविदा कह गए।