लॉकडाउन में भी कुछ इस अंदाज में लोगों का मनोरंजन करा रहे सिंगर आशीष जौहरी

Bareilly: भारत इस समय कोरोना वायरस की महामारी (corona virus pandemic) की चपेट में है। पूरा विश्व इससे परेशान है। इस महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 31 दिन का योगदान जारी किया था। इस लॉकडाउन (Lockdown) की समय सीमा को कई राज्यों ने बढ़ा भी दिया है। जिस वजह से सभी
 | 
लॉकडाउन में भी कुछ इस अंदाज में लोगों का मनोरंजन करा रहे सिंगर आशीष जौहरी

Bareilly: भारत इस समय कोरोना वायरस की महामारी (corona virus pandemic) की चपेट में है। पूरा विश्व इससे परेशान है। इस महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 31 दिन का योगदान जारी किया था। इस लॉकडाउन (Lockdown) की समय सीमा को कई राज्यों ने बढ़ा भी दिया है। जिस वजह से सभी लोग अपने अपने घरों में बंद है। इसी दौरान बरेली के संगीतकार (singer) आशीष कुमार जौहरी गीत संगीत के माध्यम से लॉकडाउन में घर पर बैठे लोगों को राहत दिलाने के लिए मनोरंजन (entertainment) भी करा रहे हैं।
लॉकडाउन में भी कुछ इस अंदाज में लोगों का मनोरंजन करा रहे सिंगर आशीष जौहरी
आशीष कुमार जौहरी ने बताया कि ऐसी विषम परिस्थिति में लोग वैसे ही परेशान हैं। इसको देखते हुए मैंने फेसबुक और टि्वटर (Facebook and Twitter) के माध्यम से घर में बैठकर लोगों को गीत संगीत सुना कर उनका मन अच्छा करने का काम कर रहा हूं। साथ ही इस उन्होंने लोगों को इस ख़तरनाक वायरस से निपटने के लिए सुझाव भी दिए हैं। संगीत आशीष कुमार जौहरी ने लोगों से अपील की है की ऐसी परिस्थिति में लोग घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन का सहयोग करें। इसी में अपनी और अपने परिवार की भलाई है।

यहाँ भी पढ़े

“आपका 25 लाख का इनाम लगा है”, ऐसी कॉल उठाएंगे तो बैंक बैलेंस हो जाएगा जीरो