लॉकडाउन में प्रकृति प्रेमी हो गए फरीदपुर विधायक, भाभी जी का हाथ बंटाने को धो रहे कपड़े भी

इतिहास विभाग के अध्यक्ष भी हैं विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, बोले, पढ़ने के लिए बरसों बाद इतना वक्त मिला जो तबका रोजाना आपकी सुविधाओं का ध्यान रखता था, यह उसका ध्यान रखने का वक्त, गरीबों की मदद करे लोग न्यूज टुडे नेटवर्क, अजय मिश्रा लॉकडाउन घर पर बैठकर बोर होने का नहीं, कुछ नया
 | 
लॉकडाउन में प्रकृति प्रेमी हो गए फरीदपुर विधायक, भाभी जी का हाथ बंटाने को धो रहे कपड़े भी

इतिहास विभाग के अध्‍यक्ष भी हैं विधायक प्रोफेसर श्‍याम बिहारी लाल, बोले, पढ़ने के लिए बरसों बाद इतना वक्‍त मिला
जो तबका रोजाना आपकी सुविधाओं का ध्यान रखता था, यह उसका ध्यान रखने का वक्त, गरीबों की मदद करे लोग

न्यूज टुडे नेटवर्क, अजय मिश्रा
लॉकडाउन घर पर बैठकर बोर होने का नहीं, कुछ नया सोचने और करने का वक्त है। यह पुराने रिश्तों से जुड़ने और उनकी मदद करने का वक्त भी है। यह कहना है फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का। लॉकडाउन में विधायक प्रकृति प्रेमी हो गए हैं। उन्होंने घर के पीछे गार्डन बनाया है, साथ् ही वह घर के कामों में भाभी जी का हाथ भी बंटा रहे हैं।
लॉकडाउन में प्रकृति प्रेमी हो गए फरीदपुर विधायक, भाभी जी का हाथ बंटाने को धो रहे कपड़े भी
लॉकडाउन को लेकर न्यूज टुडे नेटवर्क ने विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में उन्हें पढ़ने का काफी वक्त मिल रहा है। इतिहास और दूसरे विषयों की किताबों के अध्ययन के साथ ही वह बागवानी कर रहे हैं। घर के पीछे क्यारियां बनाकर उनमें तमाम तरह के पौधे लगाए हैं।
लॉकडाउन में प्रकृति प्रेमी हो गए फरीदपुर विधायक, भाभी जी का हाथ बंटाने को धो रहे कपड़े भी
वक्त मिला तो बदली जिम्मेदारियां भी
विधायक ने कहा कि एक अरसे से वह सुबह घर से निकलने के बाद देर शाम घर पर लौटते थे। मगर इस बीच परिवार के साथ बिताने को खूब वक्त मिला। वह घर के कामों में भी खूब वक्त बिता रहे हैं, यहां तक कि कपड़े भी धो रहे हैं। यह वास्तव में एक नया अनुभव है।

अपनी टीम के साथ कर रहे सेनेटाइजेशन
विधायक यूनिवर्सिटी कैंपस में अपनी टीम के साथ सेनेटाइजेशन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर पर रहना और हाथ धोते रहना इस बीमारी से बचने का सबसे अहम तरीका है। वह अपने परे स्टाफ से इसका पालन करा रहे हैं।
लॉकडाउन में प्रकृति प्रेमी हो गए फरीदपुर विधायक, भाभी जी का हाथ बंटाने को धो रहे कपड़े भी
लोगों से पूछ रहे हैं कोई दिक्कत है क्या
विधायको सोशल मीडिया और अपनी टीम की मदद से फरीदपुर के लोगों का दुख दर्द जानने में जुटे हैं। विधानसभा में कहीं से भी फोन आने पर उनकी टीम तुरंत मदद को पहुंच जाती है। विधायक ने बताया कि वह फेसबुक पर भी लोगों से पूछ रहे हैं। फरीदपुर में उन्होंने अपने स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया है  जहां से लोगों की मदद की जा रही है।

विधायक से खास बातचीत का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=130403928551519&id=104242954500950
गरीब तबके की मदद के लिए आगे आएं सब लोग
विधायक ने कहा कि हमारे घरों में छोटे—मोटे काम करने वाले लोगों को अभी हमारी मदद की जरूरत है। माली, घर का काम करने वाले, प्रेस करने वाले लोगों को फोन करके उनका हालचाल पूछें और उनकी हर संभव मदद करें। इस वक्त आपकी तरफ स बढ़ाया गया हाथ उनके लिए डूबते को उबारने जैसा होगा। वह खुद भी ऐसे लोगों की खुलकर मदद कर रहे हैं।

घर पर रहें सुरक्षित रहें, सरकार आपके साथ
विधायक ने लोगों से अपील की है कि वो लॉकडाउन का पालन करें, घर पर रहें और खुद को सुरक्षित रहें। अगर कोई लॉकडाउन तोड़ता है तो उसे समझाएं। बताएं कि ऐसा करना उसके और उसके परिवार के लिए घातक हो सकता है। लोग धैर्य रखें, सरकार हर कदम पर उनके साथ है।
लॉकडाउन में प्रकृति प्रेमी हो गए फरीदपुर विधायक, भाभी जी का हाथ बंटाने को धो रहे कपड़े भी
जनता की हर वक्त मदद को तैयार
विधायक ने कहा कि वह जनता की हर वक्त मदद को तैयार हैं। लोग निसंकोच उनके फेसबुक एकाउंट पर अपनी बात लिख सकते हैं या उन्हें सीधे फोन कर सकते हैं। राशन से लेकर दवा तक हर सुविधा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी स्वार्थ के सभी जाति, धर्म के लोगों के साथ खड़े हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबमें विश्वास की तर्ज पर उनकी टीम काम कर रही है। वह खुद दिन रात अपनी टीम के संपर्क में हैं और लोगों तक मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।