लॉकडाउन के बाद से ही SRMS कर रहा था लोगों की मदद, अब किया ये बड़ा काम

Bareilly: दुनिया के अधिकतर देश कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus pandemic) की चपेट में है। भारत में भी इससे संक्रमित लोगों की संख्या 13 हजार से ऊपर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी यह महामारी तेजी से फैल रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री राहत कोष की
 | 
लॉकडाउन के बाद से ही SRMS कर रहा था लोगों की मदद, अब किया ये बड़ा काम

Bareilly: दुनिया के अधिकतर देश कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus pandemic) की चपेट में है। भारत में भी इससे संक्रमित लोगों की संख्या 13 हजार से ऊपर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी यह महामारी तेजी से फैल रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री राहत कोष की स्थापना की। जिसके बाद प्रदेश भर के कई लोगों ने ‘सीएम केयर फंड’ (CM care fund) में अपना योगदान दिया है। वहीं कल एसआरएमएस ट्रस्ट (SRMS Trust) की ओर से भी कोविड-19 से राहत के लिए सीएम केयर फंड में अंशदान दिया है।
लॉकडाउन के बाद से ही SRMS कर रहा था लोगों की मदद, अब किया ये बड़ा कामउत्तर प्रदेश में भी कोविड-19 (Covid-19) का प्रभाव तेजी से बढ़ रही है। सरकारें इससे निपटने के लिए लगातार संसाधन जुटाए जा रही हैं। इसमें सभी लोग सरकार का सहयोग भी कर रहे हैं। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से भी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख 51 हजार रुपए का योगदान दिया गया है। इसके साथ ही एसआरएमएस ट्रस्ट कई दिनों से लॉकडाउन (lockdown) में आम लोगों तक खाने के पैकेट (food packets) और खाद्य सामग्री के डिब्बे पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा है।

यहाँ भी पढ़े

BAREILLY: कोटेदारों से गेहूं मिलने के बाद डीएम ने आटा चक्‍की वालों के दिए ये निर्देश, अब नहीं होगी किसी को दिक्कत