ललितपुर: भीम आर्मी चीफ का जन्मदिन मनाने को विवादित जमीन पर बना रहे थे चबूतरा, रोका तो पथराव

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के ललितपुर जिले में पुलिस टीम पर पथराव हो गया। पुलिस अवैध कब्जे को रोकने के लिए गई थी। विवादित जमीन पर चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर रावण के जन्मदिन मनाने के लिए इस चबूतरे का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस इस
 | 
ललितपुर: भीम आर्मी चीफ का जन्मदिन मनाने को विवादित जमीन पर बना रहे थे चबूतरा, रोका तो पथराव

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के ललितपुर जिले में पुलिस टीम पर पथराव हो गया। पुलिस अवैध कब्‍जे को रोकने के लिए गई थी। विवादित जमीन पर चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। भीम आर्मी प्रमुख चन्‍द्रशेखर रावण के जन्‍मदिन मनाने के लिए इस चबूतरे का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस इस निर्माण को रोकने गई तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है वहीं 170 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

पथराव में पुलिस की तीन जीपें क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। इस दोरान पथराव में एक में एक इंस्‍पेक्‍टर, महिला सिपाही और चार पुलिसकर्मी जख्‍मी हो गए। वहीं छह ग्रामीण महिलाएं भी पथराव में घायल हो गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने विवादित जमीन पर चबूतरे का निर्माण करने से रोका तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने पाली एसडीएम समेत वुलिस पर लाठीचार्ज करके मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।