लखनऊ: पूर्व सीएम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खादी भंडार पहुंचे

न्यूज टुडे नेटवर्क। सपा संरक्षक वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव कुछ देेेर पहले लखनऊ के खादी आश्रम पहुंचे हैं। मुलायम सिंह के साथ वहां एमएलसी आशू मलिक भी मौजूद हैं। सपा नेता खादी आश्रम में शापिंग के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से बात की और उनका हाल जाना। मुलायम सिंह यादव को
 | 
लखनऊ: पूर्व सीएम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खादी भंडार पहुंचे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। सपा संरक्षक वरिष्‍ठ नेता मुलायम सिंह यादव कुछ देेेर पहले लखनऊ के खादी आश्रम पहुंचे हैं। मुलायम सिंह के साथ वहां एमएलसी आशू मलिक भी मौजूद हैं। सपा नेता खादी आश्रम में शापिंग के लिए पहुंचे हैं। उन्‍होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से बात की और उनका हाल जाना। मुलायम सिंह यादव को खादी भंडार में देखकर कर्मचारी काफी खुश नजर आए।

वह करीब एक घंटा तक खादी आश्रम भंडार में रूके। यह खादी आश्रम राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्‍थित है। वहां मुलायम सिंह यादव ने खादी भंडार के कर्मचारियों के काम काज की तारीफ भी की।

इससे पहले बीती 6 मई को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत के चलते राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं, 7 मई को तबीयत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं, 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव ने सपा के पार्टी कार्यालय में केक काटकर अपना 82वां जन्‍मदिवस मनाया था। इस दौरान बेटे अखिलेश यादव और सपा के वरिष्‍ठ नेता अहमद हसन के साथ तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।