रुद्रपुर: शान ओ शौकत से खुला बंसल साड़ीज का शोरूम, पहले दिन उमड़ी महिलाओं की भीड़

रुद्रपुर। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिष्ठित बंसल ग्रुप ने अब कपड़ो के व्यापार में भी जोरदार धमक के साथ कदम रख दिए है। आज प्रातः सिविल लाइन में बंसल साड़ीज के विशाल शोरूम का भव्य शुभारम्भ हुआ, केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने विधि विधान के साथ दीप प्रवज्जलित कर शोरूम को शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में बंसल ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल
 | 
रुद्रपुर: शान ओ शौकत से खुला बंसल साड़ीज का शोरूम, पहले दिन उमड़ी महिलाओं की भीड़

रुद्रपुर। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिष्ठित बंसल ग्रुप ने अब कपड़ो के व्यापार में भी जोरदार धमक के साथ कदम रख दिए है। आज प्रातः सिविल लाइन में बंसल साड़ीज के विशाल शोरूम का भव्य शुभारम्भ हुआ, केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने विधि विधान के साथ दीप प्रवज्जलित कर शोरूम को शुभारंभ किया।

रुद्रपुर: शान ओ शौकत से खुला बंसल साड़ीज का शोरूम, पहले दिन उमड़ी महिलाओं की भीड़

अपने सम्बोधन में बंसल ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में बंसल साड़ीज  एकमात्र प्रतिष्ठान है,जिसमे महिलाओं की पसंद को ध्यान रखते हुए विभिन्न वैरायटी के परिधान उपलब्ध होंगे। बंसल के मुताबिक़ शोरूम में ख़ास तौर से महिलाओं के लिये सम्पूर्ण वैरायटी उचित कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन द्वारा महिलाओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिये भरसक प्रयास किए जाएंगे। बंसल ने दावा किया कि भविष्घ्य में बंसल साड़ीज द्वारा कुमाऊं के अन्य शहरों में भी बंसल साड़ीज के शोरूम खोले जाने की भी योजना है।
रुद्रपुर: शान ओ शौकत से खुला बंसल साड़ीज का शोरूम, पहले दिन उमड़ी महिलाओं की भीड़
बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल  ने कहा कि ज्वैलरी कारोबार के क्षेत्र में बंसल ग्रुप ने आम जनमानस के मन में खासी पैठ बनाने में कामयाबी हासिल की है और अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप महिलाओं की सुविधा के लिये बंसल साड़ीज  के नाम से महिला परिधानों के कारोबार में कदम रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्वैलरी कारोबार की तरह ही महिलाओं के लिए ख़ास तौर से खोले गए साड़ियों के कारोबार में भी बंसल साड़ीज  ख्याति हासिल करेगा। बंसल साड़ीज के कारोबार को ‘बंसल ग्रुप’ की ओर से रजत बंसल के कुशल प्रबंधन से संचालित किया जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामफल, दीपांशु बंसल, भोजराज गर्ग, विनय,अंकुर, प्रेम अरोरा, हरनाम चौधरी, वी के सक्सेना, अरविन्द कुमार, रोहित कपूर, मनोज अग्निहोत्री, सुनील खेड़ा, अशोक सिंघल, राजेंद्र श्रीधर, मनीष अग्रवाल, अशोक सिंघल एवं डालचंद आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

*दो हजार की खरीदारी पर मिलेगा लकी ड्रा कूपन*

बंसल साड़ीज पर दो हजार की खरीदारी पर ग्राहक को लकी कूपन दिया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में डायमंड रिंग, द्वितीय पुरस्कार टीवी व तृतीय पुरस्कार के रूप में ओवेन दिया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिसमें 50 चांदी के सिक्के, दो सौ कूपन दो सौ रुपये के होंगे, जो अगली खरीद पर आप इस्तेमाल कर पाएंगे।