रुद्रपुर: मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा विधान सभा चुनाव: रेखा वर्मा

रुद्रपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया उत्तराखंड में भाजपा और अधिक सीटें
 | 
रुद्रपुर: मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा विधान सभा चुनाव: रेखा वर्मा

रुद्रपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया उत्तराखंड में भाजपा और अधिक सीटें जीत कर सरकार बरकरार रखेगी।

वह आज यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। नगर ब्लॉक में पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे, इसके साथ ही हर जिले के कार्यों की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। विश्व में देश का मान बढ़ा है। भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है। सह प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही प्रदेश का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की मजबूत रणनीति तय की जा रही है।

इस मौके पर वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान और भारत भूषण आदि उपस्थित थे।,