रुद्रपुर: मेयर रामपाल ने इस तरह किया महर्षि वाल्मीकि को नमन

रुद्रपुर। रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि बाल्मीकि की जयंती के अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम प्रांगण में स्थित भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता के मार्ग पर
 | 
रुद्रपुर: मेयर रामपाल ने इस तरह किया  महर्षि वाल्मीकि को नमन

रुद्रपुर। रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि बाल्मीकि की जयंती के अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम प्रांगण में स्थित भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर हम प्रगतिशील एवं समरसता युक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। मेयर रामपाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर जीवन का उद्धार किया जा सकता है। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया।
इस दौरान देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सुनील रोतकी, मुकेश राजौरिया, राजीव मनोज कुमार, सुनील कुमार, सोनू मुल्तानी, रघुवीर, कालीचरण, राजपाल, सुशील, मुकेश, अमित अकेला, प्रदीप भारती, संदीप, सूरज, राजेश सोनू, ज्ञान चंद आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।