रुद्रपुर: महिला दिवस पर अलखनंदा अशोक ने महिला पुलिस कर्मियों को दिया ये तोहफा

रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेल्फेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अलखनंदा अशोक ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में उच्चीकृत शारदा बेरिक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की हाईटेक बैरिकों में कर्मचारियों के रहने से उनका मनोबल ऊंचा उठेगा व उन्हें स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। इसके बाद अलखनंदा ने महिला दिवस
 | 
रुद्रपुर: महिला दिवस पर अलखनंदा अशोक ने महिला पुलिस कर्मियों को दिया ये तोहफा

रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेल्फेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अलखनंदा अशोक ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में उच्चीकृत शारदा बेरिक का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की हाईटेक बैरिकों में कर्मचारियों के रहने से उनका मनोबल ऊंचा उठेगा व उन्हें स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। इसके बाद अलखनंदा ने महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन (वेंडिंग मशीन) का शुभारंभ किया। जिसके द्वारा पांच रुपए में महिला पुलिस कर्मियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि सैनिटरी पैड मशीन महिला पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं, जो काम के दौरान महिला अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक समस्याओं से दूर रखने में मदद करेंगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की। साथ ही महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ अंजू छाबड़ा (गाईनी), डॉक्टर रोहिणी खेड़ा (गाईनी), हितेश लालवानी, मार्क पिंटो ने कैंसर रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला पुलिस कर्मियों का चेकअप किया गया, वह आयरन कैल्शियम एव॔ बी कॉमप्लेक्स का वितरण फ्री में किया गया।

इस दौरान आईजी की पत्नी रिमझिम रौतेला, एसएसपी की पत्नी श्रीमती विनिता कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, श्रीमति ऐश्वर्य, क्षेत्राधिकारी बाजपुर दीपशिखा उपस्थित रही।