रुद्रपुर: भाजपा इस तरह ऊंचाई पर पहुंचाती है अपने कार्यकर्ता को- सुरेश भट्ट

रूद्रपुर। भाजपा के नवनियुत्तफ प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आर्क होटल के पास प्रदेश की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी सहित तमाम भाजपाई प्रदेश महामंत्री की अगवानी के लिए पहुंचे थे।
 | 
रुद्रपुर: भाजपा इस तरह ऊंचाई पर पहुंचाती है अपने कार्यकर्ता को- सुरेश भट्ट

रूद्रपुर। भाजपा के नवनियुत्तफ प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आर्क होटल के पास प्रदेश की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी सहित तमाम भाजपाई प्रदेश महामंत्री की अगवानी के लिए पहुंचे थे।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्रदेश महामंत्री का माला पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। यहां से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ प्रदेश महामंत्री किच्छा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो एक सामान्य कार्यकर्ताओं को भी उँचाई तक पहुंचाता है। चाहे कार्यकर्ता की आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि मजबूत न हो या उसके परिवार की राजनैतिक पृष्ठभूमि न हो इसके बावजूद सामान्य कार्यकर्ता अपनी काबिलियत के दम पर राजनीति के शिखर तक पहुंच सकता है।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में उनका यह नया अनुभव है। अभी तक दस साल तक उन्होंने महामंत्री संगठन के रूप में दायित्व निभाया था। अब तक उन्हें सिर्फ सुनना था अब बोलने का भी मौका दस साल बाद मिला है। उनका प्रयास रहेगा कि कार्यकर्ताओं के साथ टीम भावना से काम करते हुए प्रदेश में पार्टी को मजबूती से खड़ा करें।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अभी से पूरी तैयारी के साथ जुटना होगा। मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जी जान से जुट जायें। प्रदेश महमंत्री ने कहा कि संगठन में अनुशासन सबसे अहम है। कार्यकर्ता अनुशासन के साथ काम करें और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा के लिए सबसे पहले देश है उसके बाद पार्टी संगठन और उसके बाद परिवार है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे लेकर चलती है। कार्यकर्ता हमारे लिये देवतुल्य हैं। कार्यकर्ताओं के सुझाव से ही नीतियां बनती हैं। आज पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसके लिए तीन पीढ़ियों ने संघर्ष किया है। तीन पीढ़ियों के संर्घ के बाद ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आज हमारी जिम्मेदारी इसलिए भी अधिक है क्योंकि प्रदेश और केन्द्र में हमारी सरकार है। डबल इंजन की सरकार का लोगों का अधिक से अधिक लाभ मिले यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर जुटने का आहवान किया।

प्रदेश महामंत्री ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। राम मंदिर मसले का समाधान, धारा 370, तीन तलाक कानून सहित कई बड़े फैसले लेकर मोदी सरकार ने मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। भाजपा की विकास परक सोच और देश हित की सोच का ही परिणाम है कि आज पार्टी देश ही नहीं बल्कि विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है। प्रदेश महामंत्री ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश महामत्री के रूप में सुरेश भट्ट के अनुभवों का लाभ उत्तराखण्ड को भी मिलेगा और आगामी विधान चुनाव में उनके अनुभवों की बदौलत पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। शिव अरोरा ने कहा कि हरियाणा में संगठन महामंत्री के रूप में बेहतर कार्य करते हुए सुरेश भट्ट ने सरकार और संगठन के बीच जो समन्वय स्थापित किया वह आज अन्य प्रदेशों के लिए भी उदाहरण है। उनके अनुभवों का परिणाम ही है कि जहां पूर्व में हरियाणा में भाजपा कुछ ही सीटों तक सीमित थी आज वहां दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, ललित मिगलानी, अनिल चैहान, शैली फुटेला, सुनील यादव, राकेश सिंह, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, ईश्वरी प्रसाद राठौर, किरण विर्क, सुनील यादव, श्वेता मिश्रा, देवी मंडल किरण राठौड़, निमित्त शर्मा, विधान राय, विवेक राय, राजेंद्र श्रीधर, अजीत साह, मयंक कक्कड़, गुंजन मौजूद थे।