रुद्रपुर: प्रीतम सिंह और बेहड़ के नेतृत्व में 17 को होगा धरना, वजह है यह

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ ने बताया कि 17 अक्टूबर, शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये किसान विरोधी बिल के विरोध में प्रात: 11 बजे से एक बजे तक भगत सिंह चौक रुद्रपुर में किसानों के हक की लड़ाई को आगे
 | 
रुद्रपुर: प्रीतम सिंह और बेहड़ के नेतृत्व में 17 को होगा धरना, वजह है यह

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ ने बताया कि 17 अक्टूबर, शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये किसान विरोधी बिल के विरोध में प्रात: 11 बजे से एक बजे तक भगत सिंह चौक रुद्रपुर में  किसानों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। श्री बेहड़ ने सभी कांग्रेसियों से किसानों के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।
श्री बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार किसानों के हक की बात सिर्फ चुनाव के समय किसानों के वोट पाने के लिए करती है। भाजपा सरकार ने जो किसान विरोधी बिल पारित किया है उसका फायदा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही दिखाई दे रहा है जबकि पूरे देश में किसान इस बिल के विरोध में एक स्वर में आवाज उठा रहे हैं।कांग्रेस ने हमेशा किसानों का साथ दिया है और कभी भी उनकी आवाज दबाने का काम नहीं किया है। इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने के लिए देश भर के कांग्रेसी किसानों का साथ खड़े हैं।
श्री बेहड़ ने कहा की किसान आज अपना धान को लेकर दर-दर भटक रहा है, किसानों को धान का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने जो सरकारी मूल्य तय किया था उस पर किसान का धान नहीं बिक रहा है जिससे यह साफ़ साबित होता है के जो बिल केंद्र सरकार ने लागू किया है वह किसान विरोधी बिल है ।
श्री बेहड़ ने कहा की यह धरना केंद्र में भाजपा की सोई हुई डबल इंजन सरकार को जगाने के लिए दिया जाएगा।