रुद्रपुर: पूरी जिंदगी रहे मास्साब, जब पोल खुली तो इस तरह बनें इनामी अपराधी

रुद्रपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे 23 वर्ष तक सहायक अध्यापक की नौकरी करने के बाद फरार चल रहे ढाई हजार रुपए के इनामी को थानाध्यक्ष नानकमत्ता ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मूल रूप से जेपी नगर (अमरोहा) के ग्राम मकदूमपुर निवासी समरपाल सिंह पुत्र जबर सिंह ने 23 साल तक शिक्षा विभाग में
 | 
रुद्रपुर: पूरी जिंदगी रहे मास्साब, जब पोल खुली तो इस तरह बनें इनामी अपराधी

रुद्रपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे 23 वर्ष तक सहायक अध्यापक की नौकरी करने के बाद फरार चल रहे ढाई हजार रुपए के इनामी को थानाध्यक्ष नानकमत्ता ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से जेपी नगर (अमरोहा) के ग्राम मकदूमपुर निवासी समरपाल सिंह पुत्र जबर सिंह ने 23 साल तक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी की। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की और अपने आवास का पता भी फर्जी दर्शाया। इस संबंध में शिकायत हुई तो विभाग ने जांच पड़ताल की तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जिस पर उप शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव ने 24 मई 2020 को समरपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होते ही समर पाल फरार हो गया। अभिलेखों में दर्ज पता फर्जी निकला। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच उस पर इनाम घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।