रुद्रपुर: पत्नी से रिश्ते नागवार गुजरे तो दे दिया इस जघन्य वारदात को अंजाम

किच्छा। अवैध संबंधों के चलते टुकटुक चालक की हत्या कर दी गई और बाद शव को बहेड़ी फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम बरेली में किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण मृतक के अवैध संबंध होना
 | 
रुद्रपुर: पत्नी से रिश्ते नागवार गुजरे तो दे दिया इस जघन्य वारदात को अंजाम

किच्छा। अवैध संबंधों के चलते टुकटुक चालक की हत्या कर दी गई और बाद शव को बहेड़ी फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम बरेली में किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण मृतक के अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक 21 साल का मुरारी पुत्र राजाराम फूल भट्टा इलाके में टुकटुक चलाने का काम करता था। बीती 26 दिसंबर को दो युवक टुकटुक से धान लाने के लिए उसे बुलाकर ले गए और उसके बाद मुरारी का कोई पता नहीं चला जब मुरारी घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन युवकों से पूछताछ की जो युवक घर से मुरारी को लेकर गए थे।

पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र और सुखलाल यूपी के बरेली निवासी मुरारी को अपने साथ ले गए और उन्होंने मुरारी की हत्या कर दी और शव को बहेड़ी के चुरेली डैम चौकी के दीनपुर जाने वाले रास्ते में गन्ने के खेत में फेंक दिया। दोनों आरोपियों में से एक ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध होना है। मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिस कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी, वहीं पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है मृतक मुरारी के टुकटुक की भी तलाश की जा रही है।