रुद्रपुर: पत्नी करती थी नशे का विरोध, पति ने लगा ली फांसी

रुद्रपुर। महानगर की सुभाष कालोनी में एक युवक ने मंगलवार सुबह को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने दरबाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। जब खिड़की से उसने झांका तो उसके पास रोने के सिवाय कोई रास्ता न बचा। दरअसल नशे का विरोध करने पर उसका ही पति से झगड़ा
 | 
रुद्रपुर: पत्नी करती थी नशे का विरोध, पति ने लगा ली फांसी

रुद्रपुर। महानगर की सुभाष कालोनी में एक युवक ने मंगलवार सुबह को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने दरबाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। जब खिड़की से उसने झांका तो उसके पास रोने के सिवाय कोई रास्ता न बचा। दरअसल नशे का विरोध करने पर उसका ही पति से झगड़ा हुआ था।

सुभाष कालोनी निवासी 35 वर्षीय नन्हू रुद्रा होटल के पास ठेला लगाता था। वह नशे का आदी था, जिस कारण पत्नी अंगूरी से उसका झगड़ा हो जाता था। अंगूरी उसे शराब पीने को मना करती थी। मंगलवार सुबह को नन्हू उठ कर टहलने गया था और लौट कर उसने अपने कमरे में लगे पंखे में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अंगूरी ने कमरे का दरवाजा बंद देखा तो पति को आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब रोशनदान से उसने झांक कर देखा तो नन्हू फांसी पर लटका हुआ था। अंदर का नजारा देख कर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।