रुद्रपुर: द्रोण कालेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ये महत्वपूर्ण संदेश

रुद्रपुर। नगर निगम और रोटरी क्लब द्वारा कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलाई गई मुहिम के तहत आज एक बार फिर नदी की वृहद स्तर पर सफाई की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नदी की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान कल्याणी की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य
 | 
रुद्रपुर: द्रोण कालेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ये महत्वपूर्ण संदेश

रुद्रपुर। नगर निगम और रोटरी क्लब द्वारा कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलाई गई मुहिम के तहत आज एक बार फिर नदी की वृहद स्तर पर सफाई की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नदी की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान कल्याणी की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से द्रोण कालेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया।

बता दें गणतंत्र दिवस पर मेयर रामपाल सिंह के दिशा निर्देशन में कल्याणी नदी की सफाई के लिए वृहद अभियान शुरू किया गया था। इसी के तहत आज भी मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने कल्याणी नदी में पहुंचकर सफाई की। जेसीबी मशीन के साथ ही तमाम लोगों ने श्रमदान भी किया। नदी की सफाई के अभियान से आज द्रोण कालेज के विद्यार्थी भी जुड़ गये। कालेज के विद्यार्थियों ने नदी की सफाई में हाथ बंटाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नदी की सफाई के लिए जागरूक भी किया।रुद्रपुर: द्रोण कालेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ये महत्वपूर्ण संदेश

शिक्षण संस्थाओं के जुड़ने से अभियान होगा मजबूत: रामपाल

इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि ऊधमसिंह नदी की सफाई का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षण संस्थाएं भी अब इस अभियान से जुड़ने लगी हैं। इससे अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नदी को मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई के लिए बड़ी संख्या में जुटे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि शहर हम सभी का है और इसको स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई के इस अभियान में जो स्नेह और प्यार लोगों का मिल रहा है उसने उन्हें संजीवनी देने का काम किया है। शहरवासियों ने कल्याणी की स्वच्छता को लेकर जो उत्साह दिखाया है निश्चित ही अब यह मुहिम रंग लायेगी और कल्याणी को उसका मूल स्वरूप वापस मिल पायेगा।

सार्वजनिक स्थल पर न फेंके कचरा

नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट ने कहा कि कल्याणी नदी को साफ बनाने के उद्देश्य से लोगों को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कूड़ा न डालने की अपील की जा चुकी है। अब नदी में कूड़ा डालने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। सफाई अभियान में रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, साथी टीम, द्रोण कॉलेज सहित कई संस्थाओं के लोग जुटे रहे। इस दौरान सेनेटरी इंसपेक्टर अमित नेगी, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीलम कोली, पार्षद शिव कुमार गंगवार, निमित शर्मा, विधान राय, राजेश जग्गा, भाजपा महिला मोर्चा उत्तरी मंडल की नगर अध्यक्ष ममता राठौर,शम्मी गुप्ता,अशोक अग्रवाल, किशोर शर्मा, जगदीश बिष्ट, अमित अग्रवाल, सफाई नायक गौतम कुमार, सुशील कुमार,सहित तमाम लोग मौजूद थे।