रुद्रपुर: किसानों ने खुलवाए टोल बैरियर, मगर फास्ट टैग से कट गया टोल टैक्स

रुद्रपुर। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर ऊधमसिंह नगर में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जिले भर से किसानों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा के पास देवरिया में टोल प्लाजा में एकत्र हो गए। किसानों ने टोल को फ्री कराने की बात कहते हुए धरना और सभा शुरू कर दी है।
 | 
रुद्रपुर: किसानों ने खुलवाए टोल बैरियर, मगर फास्ट टैग से कट गया टोल टैक्स

रुद्रपुर। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर ऊधमसिंह नगर में  संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जिले भर से किसानों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा के पास देवरिया में टोल प्लाजा में एकत्र हो गए। किसानों ने टोल को फ्री कराने की बात कहते हुए धरना और सभा शुरू कर दी है। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे। किसानों ने टोल बैरियर हटवा दिए। हालांकि फास्ट टैग लगे वाहनों से टोल टैक्स कट गया।

प्रशासन ने टोल पर गड़बड़ी रोकने के लिये डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की थी।
किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा पर लगे टोल बैरियर हटवा दिए। मोर्चा की ओर से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर सभा चल रही है। करीब चार घंटे तक टोल बैरियर खुले रहे। हालांकि जिन वाहनों पर फास्ट टैग थे, उनका टोल टैक्स कट गया।