रुद्रपुर: किसानों के समर्थन में इसलिए धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान न खरीदे जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उनका कहना है कि किसानों का धान अभी बाकी है और सरकार ने धान खरीद बंद कर दी है। गुरूवार को पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ
 | 
रुद्रपुर: किसानों के समर्थन में इसलिए धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान न खरीदे जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उनका कहना है कि किसानों का धान अभी बाकी है और सरकार ने धान खरीद बंद कर दी है।

गुरूवार को पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल का मूल्य पाने के लिए भटक रहा है। सरकार किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। जिससे किसान मानसिक उत्पीड़न झेल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज किसान से उसका धान तुलवाने के लिए 50 रुपए प्रति क्विंटल की रिश्वत मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर का किसान अन्नदाता के रूप में पूरे उत्तराखंड में व देश में अनाज की आपूर्ति करता है, उस जनपद के किसान को अपनी फसल बेचने के लिए आंदोलित होना पड़ रहा है व दर-दर भटकना पड़ रहा है, यह बहुत ही शर्म की बात है।

किसानों को आय दुगनी करने के नाम पर धोखा दिया जा रहा है जबकि किसान को अपनी फसल आज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। उनकी मांग है कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द धान की खरीद फरोख्त शुरू करने के लिए सहकारी समितियों को आदेशित किया जाए।

रुद्रपुर: किसानों के समर्थन में इसलिए धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़

धरना देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, सीपी शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, राजीव कामरा, नंदलाल प्रसाद, दिनेश पंत, संदीप चीमा, हरीश जोशी, सीमा देवी, सुरेश गौरी आदि शामिल थे।