रुद्रपुर, : कार्यकर्ता अपने अंदर विचारधारा को आत्मसात करें: तरुण बंसल

रुद्रपुर। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल का पहली बार रूद्रपुर पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री बंसल ने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता की महत्वाकांक्षा होती है।
 | 
रुद्रपुर, : कार्यकर्ता अपने अंदर विचारधारा को आत्मसात करें: तरुण बंसल

रुद्रपुर। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल का पहली बार रूद्रपुर पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री बंसल ने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता की महत्वाकांक्षा होती है। कार्यकर्ता बनते ही महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचाधारा की पार्टी हैं विचारधारा को हमें अपने भीतर आत्मसात करना चाहिए। सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान दर्जा मंत्री तरूण बंसल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस पर वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी एक आम कार्यकर्ता की तरह हूं। पार्टी में किसे क्या दायित्त्व मिलना है यह पार्टी हाईकमान तय करता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुटना चाहिए। पार्टी हर कार्यकर्ता की योग्यता को देखती है और उसकी योग्यता के अनुसार ही उसे समय आने पर जिम्मेदारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ता की मेहनत कभी भी खाली नहीं जाती। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान भी किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि तरूण बंसल जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को पार्टी ने आवास विकास सलहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है। उन्हें जिम्मेदारी मिलने से निश्चित ही जनता को इसका लाभ मिलेगा और पार्टी संगठन को भी चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद दर्जा राज्य मंत्री बंसल ने जिला विकास प्राधिकरण की बैठक भी ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान स्वागत करने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोऱा, मेयर रामपाल सिंह, सुरेश कोली, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, रोशन अरोरा, शालिनी बोरा, ममता राठौर, लक्ष्मी रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, रजनी रावत, ललित मिगलानी, चंद्रसेन कोली,बंटी कोली, धर्म सिंह कोली, डाॅक्टर महेश कोली, नरेश सागर, राजकुमार कोली, बबलू सागर, वीरेंद्र तिवारी, गजेंद्र प्रजापति, तरुण तेजपाल, गौरव कुशवाहा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।