रुद्रपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया यह कारण

रुद्रपुर। शहर के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष अब शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने बताया कि पूर्व में भी महानगर अध्यक्ष द्वारा शहर में गुटबाजी
 | 
रुद्रपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप, पूर्व  जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया यह कारण

रुद्रपुर। शहर के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष अब शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने बताया कि पूर्व में भी महानगर अध्यक्ष द्वारा शहर में गुटबाजी की जाती रही है, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में तनाव का माहौल बनता रहा है। जिसके बाद अब महानगर अध्यक्ष तनेजा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुटबाजी कर तनाव का माहौल बना रहे हैं। जो न सिर्फ गलत है, बल्कि पार्टी के हित में ठीक नहीं है ।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष चीमा ने बताया की पूर्व में वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे हैं व अब श्री चीमा की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। जनप्रतिनिधि होने के नाते कार्यक्रम की सूचना जिला पंचायत सदस्य को दी जानी चाहिये थी व कांग्रेस में काफी समय से सक्रियता के साथ कार्य करने के चलते पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को भी कार्यक्रम से अवगत कराना चाहिये था, लेकिन महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा द्वारा किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई। श्री चीमा ने बताया कि महानगर अध्यक्ष शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में गुटबाजी का प्रयास कर रहे हैं। जिसको कामयाब नहीं होने दिया जायेगा, साथ ही इसकी सूचना जल्द ही हाईकमान को भी दी जायेगी। चीमा ने कहा कि महानगर अध्यक्ष द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जो कार्यक्रम किया गया है, इसकी सूचना पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष की दी जानी चाहिये थी, लेकिन महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई।