रुद्रपुर: कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली, उत्तराखंड प्रभारी ने कही यह बड़ी बात

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार साल के बेरोजगारी के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश सरकार कैसा काम कर रही है। श्री यादव का पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान
 | 
रुद्रपुर: कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली, उत्तराखंड प्रभारी ने कही यह बड़ी बात

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार साल के बेरोजगारी के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश सरकार कैसा काम कर रही है।

श्री यादव का पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कहा कि आज हर तबका सरकार से दुखी है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ी है। देश का अन्नदाता सड़क पर है, उसकी सुनी नही जा रही है। देश और प्रदेश में लोग भाजपा से परेशान हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों से तीन वायदे किए थे। एक तो किसान का कर्ज माफ करने वायदा था, लेकिन आज तक कर्ज माफ नहीं हुआ। दूसरा 2022 तक किसान की आय दोगुना करने का था, लेकिन किसान की आय नहीं बढ़ी। किसान सम्मान निधि में उत्तराखण्ड में करोडों का घोटाला सामने आ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई की घड़ी नजदीक है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, संदीप चीमा, हिमांशु गाबा, सुशील गावा, सीपी शर्मा, दिलीप अधिकारी, दिनेश पंत, मोहन खेड़ा, अरुण पांडे, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे। बाद मे कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली।