रुद्रपुर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने को यहां तय हुई रूपरेखा

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आठ जनवरी को प्रात:10 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक करके कार्यक्रम की सफलता की रूप रेखा तैयार की। श्री बेहड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही
 | 
रुद्रपुर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने को यहां तय  हुई रूपरेखा

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आठ जनवरी को प्रात:10 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक करके कार्यक्रम की सफलता की रूप रेखा तैयार की।

श्री बेहड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना समय से देने व ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की गई।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, संजीत विश्वास, कौशल विश्वास, अनिल शर्मा, राजीव कमरा, भीम ठुकराल आदि मौजूद थे।